HSSC Group D Result 2018: जानें ग्रुप डी रिजल्ट कब हो सकता है घोषित
HSSC Group D Result 2018: जानें ग्रुप डी रिजल्ट कब हो सकता है घोषित
HSSC Group D Result की घोषणा Haryana Staff Selection Commission की ऑफिशल वेबसाइट पर की जाएगी। 7 दिसंबर को ग्रुप डी एग्जाम की आंसर की जारी की गई थी। अब जल्द ही इसका रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद है। पिछले महीने कुंडली-मानेसर-पलवल एक्स्प्रेसवे के उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि ग्रुप डी एग्जाम के रिजल्ट को एक महीने के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि 29 दिसंबर से पहले ग्रुप डी एग्जाम की घोषणा हो सकती है।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 18,218 पदों के लिए इस एग्जाम का आयोजन किया था। पहले बैच का एग्जाम 10 और 11 नवंबर और दूसरे बैच का एग्जाम 17 और 18 नवंबर 2018 को आयोजित की गई थी। इस रिजल्ट के बाद हरियाणा में 20 हजार और पदों पर भर्ती होनी है इसकी घोषणा भी पिछले महीने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी।
इसके एडमिट कार्ड 2 नवंबर 2018 को जारी किए गए थे। इसके तहत माली, चपरासी, बेलदार, असिस्टेंट और अन्य कई पदों को भरा जाना है। इस एग्जाम के कैंसिल होने की खबरें भी सोशल मीडिया पर प्रकाशित जा रही थी जिसके बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ऐसी खबरों को फर्जी बताते हुए एक नोटिफिकेशन जारी की थी। हरियाणा में विभिन्न पदों पर अगले साल करीब 80 हजार भर्तियां और होनी है।
No comments:
Post a Comment