Thursday, December 13, 2018

22 Jan के मुख्य समाचार - आज कि मुख्य खबरें

UK को पछाड़ देगा भारत, चुनाव से पहले मोदी सरकार की बल्ले-बल्ले!

Edited By: अमित दुबे]

20 जनवरी
  • UK को पछाड़ देगा भारत, चुनाव से पहले मोदी सरकार की बल्ले-बल्ले!UK को पछाड़ देगा भारत, चुनाव से पहले मोदी सरकार की बल्ले-बल्ले!
    1 / 6
    लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जो अनुमान लगाया जा रहा है, उससे मोदी सरकार की नीतियों को बल मिलेगा और दुनिया में भारत की ताकत और बढ़ेगी. वैश्विक सलाहकार कंपनी पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत 2019 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में ब्रिटेन को पीछे छोड़ सकता है. (Photo: Reuters)
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि एक ही स्तर के विकास और कमोबेश समान आबादी की वजह से इस सूची में ब्रिटेन और फ्रांस आगे पीछे होते रहते हैं. लेकिन अगर इस सूची में इन दोनों देशों को पछाड़कर भारत आगे निकलता है, तो उसका स्थान स्थायी रहेगा
  • UK को पछाड़ देगा भारत, चुनाव से पहले मोदी सरकार की बल्ले-बल्ले!
    3 / 6
    पीडब्ल्यूसी की वैश्विक अर्थव्यवस्था निगरानी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2019 में ब्रिटेन की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 1.6 फीसदी, फ्रांस की 1.7 फीसदी और भारत की 7.6 फीसदी रहेगी. रिपोर्ट में आगे लिखा गया है कि भारत और फ्रांस 2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ देंगे. इससे वैश्विक रैंकिंग में ब्रिटेन 5वें स्थान से फिसलकर 7वें पायदान पर पहुंच जाएगा. (तस्वीर में Britain PM Theresa May) (Photo: Reuters)
  • UK को पछाड़ देगा भारत, चुनाव से पहले मोदी सरकार की बल्ले-बल्ले!
    4 / 6
    मालूम हो कि विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 2017 में फ्रांस को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. जल्द भारत के ब्रिटेन को पीछे छोड़ने की उम्मीद है, जो पांचवें स्थान पर है. पीडब्ल्यूसी वैश्विक अर्थव्यवस्था निगरानी रिपोर्ट एक लघु प्रकाशन है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के रुख और मुद्दे पर गौर करता है, साथ ही यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर ताजा अनुमान प्रकाशित करता है. (Photo: File)
  •  

    बाउंड्री पर विपक्ष, अंतरिम बजट में ये 5 छक्के लगाएंगे PM मोदी!

    =ed By: अमित दुबे] 19 जनवरी 2019


  • बाउंड्री पर विपक्ष, अंतरिम बजट में ये 5 छक्के लगाएंगे PM मोदी!
    1 / 7
    लोकसभा चुनाव से पहले गरीब सवर्णों को 10 फीसद आरक्षण देकर मोदी सरकार ने पहला छक्का लगा दिया है. संसद में आरक्षण पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केवल चुनाव के मद्देनजर बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही हैं. इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि अगर विपक्ष को लगता है कि 2019 का चुनाव जीतने के लिए मोदी सरकार बड़े ऐलान कर रही है तो ये बिल्कुल सही है. (Photo: File)
  • बाउंड्री पर विपक्ष, अंतरिम बजट में ये 5 छक्के लगाएंगे PM मोदी!
    2 / 7
    पहला छक्का (सवर्ण आरक्षण)
    रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि अभी तो केवल एक छक्का लगा है. आगे कई और छक्के लगने वाले हैं. चुनाव जीतने के लिए एक पार्टी को दायरे में रहकर जो करना चाहिए वो हम करेंगे. जनता को खुश करके अगर हमें जीत मिलती है तो हम जनता को खुश करने के लिए जरूर कदम उठाएंगे. अब अगर ये कदम चुनाव से पहले उठाए जा रहे हैं तो इसमें हमारी कोई गलती नहीं है. जिससे साफ हो गया है कि सवर्णों को आरक्षण तो मोदी सरकार का पहला छक्का है और अंतरिम बजट में सरकार कई और छक्के लगा सकती है. (Photo: File)
  • बाउंड्री पर विपक्ष, अंतरिम बजट में ये 5 छक्के लगाएंगे PM मोदी!
    3 / 7
    दूसरा छक्का (टैक्स छूट की सीमा में बढ़ोतरी)
    मोदी सरकार अंतरिम बजट में आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर दूसरा छक्का लगा सकती है. फिलहाल इनकम टैक्स में आयकर छूट का दायरा ढाई लाख रुपये तक है. सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार इसे बढ़ाकर 3 लाख से 5 लाख रुपये तक कर सकती है. आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर सरकार मिडिल क्लास में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है. (Photo: File)
  • बाउंड्री पर विपक्ष, अंतरिम बजट में ये 5 छक्के लगाएंगे PM मोदी!
    4 / 7
    तीसरा छक्का (किसानों को आर्थिक मदद)
    कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी का दांव चलकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता अपने नाम कर ली. लेकिन मोदी सरकार सीधे कर्ज माफी से बचना चाहती है, इसलिए दूसरे रास्ते से किसानों को मदद के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है. बिजनेस टुडे के सूत्रों के मुताबिक सरकार किसानों को खेती के लिए हर सीजन में 4000 रुपये प्रति एकड़ की दर से आर्थिक मदद कर सकती है. यह रकम सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा. इसका ऐलान अंतरिम बजट में किया जा सकता है. साथ ही किसानों को एक लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन देने के प्रस्ताव पर भी काम हो रहा है. (Photo: File)
  • बाउंड्री पर विपक्ष, अंतरिम बजट में ये 5 छक्के लगाएंगे PM मोदी!
    5 / 7
    चौथा छक्का (बुजुर्गों को पेंशन बढ़ोतरी का तोहफा)
    खबरों के मुताबिक मोदी सरकार अंतरिम बजट के जरिये बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी लाकर 2019 की राह को आसान करना चाहती है. सरकार पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से बुजुर्गों को 200 रुपये महीने पेंशन दिया जाता है, जिसे अंतरिम बजट में बढ़ाया जा सकता है. वैसे 3000 रुपये महीने इसे बढ़ाकर करने की मांग की जा रही है, क्योंकि पिछले 11 सालों पेंशन की राशि में बढ़ोतरी नहीं हुई है. (Photo: File)
  • बाउंड्री पर विपक्ष, अंतरिम बजट में ये 5 छक्के लगाएंगे PM मोदी!
    6 / 7
    पांचवां छक्का (सस्ते घर की सौगात)
    लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार होम लोन के ब्याज दर में रियायत देकर मिडिल क्लास में अपना वोट पक्का करना चाहती है. बिजनेस टुडे के मुताबिक होम लोन के ब्याज दर में छूट के साथ सरकार जीएसटी में कटौती का भी ऐलान कर सकती है. बता दें, फिलहाल अंडर कंस्‍ट्रक्‍शन मकानों पर 12 फीसदी जीएसटी लगता है, जिसे 5 फीसद के स्‍लैब में लाया जा सकता है. (Photo: File)
  • बाउंड्री पर विपक्ष, अंतरिम बजट में ये 5 छक्के लगाएंगे PM मोदी!
    7 / 7
    छठा छक्का (छोटे कारोबारियों को रियायत)
    हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी में छूट की सीमा को बढ़ाकर सालाना 20 लाख से 40 लाख रुपये कर दिया है. यानी 40 लाख रुपये तक के टर्नओवर वाले कारोबारी अब जीएसटी के दायरे में नहीं आएंगे. लेकिन सरकार अंतरिम बजट में छोटे कारोबारियों की और राहत देने पर विचार कर रही है. सूत्रों की मानें तो छोटे कारोबारियों को सस्ते दर पर लोन देने की तैयारी है. कारोबारियों को ब्याज में 2 फीसदी तक की छूट मिल सकती है. इसका फायदा जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड छोटे कारोबारियों को ही मिलेगा. इसके अलावा छोटे कारोबारियों को मुफ्त में दुर्घटना बीमा की सुविधा भी सरकार दे सकती है. दुर्घटना बीमा 5 से 10 लाख रुपये तक हो सकती है.
  •  

    मोदी सरकार की उपलब्‍धि, इस योजना से 1 करोड़ लोगों को मिला फायदा




  • मोदी सरकार की उपलब्‍धि, इस योजना से 1 करोड़ लोगों को मिला फायदा
    1 / 6
    इन दिनों मोदी सरकार की कई योजनाएं उनकी सफलता चर्चा में हैं. हाल ही में महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत 100 दिन के भीतर 6 लाख से ज्यादा मरीजों को लाभ मिला है. इस सफलता की दिग्‍गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स समेत दुनिया भर की बड़ी हस्तियों ने सराहना की है. अब एक और योजना है जिसने बड़ी उपलब्‍धि हासिल की है. इस योजना के तहत 1 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को फायदा मिला है.
  • मोदी सरकार की उपलब्‍धि, इस योजना से 1 करोड़ लोगों को मिला फायदा
    2 / 6
    मोदी सरकार की इस योजना का नाम ''प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन'' है. यह रोजगार सृजन के लिए केंद्र सरकार की प्रमुख योजना है. इस योजना का एलान अगस्त 2016 को किया गया था. इसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के माध्यम से श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है. 
  • मोदी सरकार की उपलब्‍धि, इस योजना से 1 करोड़ लोगों को मिला फायदा
    3 / 6
    योजना के तहत 1 अप्रैल 2016 को अथवा उसके बाद ईपीएफओ में रजिस्‍टर्ड होने वाले कर्मचारियों को फायदा मिलता है. इसमें सरकार की ओर से 15,000 रुपये मासिक तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए नियोक्ता की तरफ से दिये जाने वाले 12 प्रतिशत (ईपीएफ और कर्मचारी पेंशन योजना दोनों का) राशि का तीन साल तक भुगतान किया जाता है.
  • मोदी सरकार की उपलब्‍धि, इस योजना से 1 करोड़ लोगों को मिला फायदा
    4 / 6
    1 करोड़ लोगों को मिला फायदा
    इस योजना के तहत लाभ पाने वालों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है. श्रम मंत्रालय के मुताबिक साल 2016-17 में 33,031 लाभार्थियों को पीएएमआरपीवाई के तहत ईपीएफओ के साथ नामांकित किया गया है. साल 2017-18 और 2018-19 (15 जनवरी, 2019 तक) में क्रमश: 30,27,612, और 69,49,436 लाभार्थियों को नामांकन हुआ है.
  • मोदी सरकार की उपलब्‍धि, इस योजना से 1 करोड़ लोगों को मिला फायदा
    5 / 6
    योजना के कार्यान्वयन के दौरान लाभान्वित होने वाले प्रतिष्ठानों की संख्या 1.24 लाख है. लेबर मिनिस्‍ट्री की ओर से कहा गया कि यह पूरी प्रणाली ऑनलाइन और ‘आधार’आधारित है.  इस योजना के कार्यान्वयन में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं है.
  • मोदी सरकार की उपलब्‍धि, इस योजना से 1 करोड़ लोगों को मिला फायदा
    6 / 6
    आयुष्मान भारत योजना की भी हो चुकी है तारीफ
    बता दें कि मोदी सरकार की आयुष्‍मान भारत योजना को दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बिल गेट्स के अलावा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO)के डायरेक्‍टर जनरल ने भी तारीफ की है.बिल गेट्स ने हाल ही में पीएमओ  को टैग करते हुए कहा-आयुष्मान भारत के पहले 100 दिन के मौके पर भारत सरकार को बधाई. यह देखकर अच्छा लग रहा है कि कितनी बड़ी तादाद में लोग इस योजना का फायदा उठा चुके हैं. मोदी सरकार ने पिछले साल 2018 के बजट में आयुष्मान भारत योजना का ऐलान किया था.

    2018 में 257 आतंकी मारे गए, बीते चार साल में सबसे ज्यादा

    Dainik Bhaskar

    Jan 20, 2019, 07:10 PM IST

    Most militants killed in J&K in 2018 in 4 years
    1 / 2

    • सुरक्षाबलों के मुताबिक, अगस्त-2018 में सबसे ज्यादा 25 आतंकी मारे गए
    • जम्मू-कश्मीर में पिछले साल सबसे ज्यादा हिंसक वारदातें हुईं
    • घाटी में अब भी 300 से ज्यादा आतंकी सक्रिय

    जम्मू. पिछले 4 सालों में सुरक्षाबलों ने 2018 में सबसे ज्यादा 257 आतंकी मार गिराए। एजेंसी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने 2017 में 213, 2016 में 150 और 2015 में 108 आतंकी मारे थे। 2018 में सेना ने 142 आतंकियों को 31 अगस्त तक ही मार गिराया था। अगस्त-2018 में सबसे ज्यादा 25 आतंकी मारे गए थे। 

    राहुल का मोदी पर तंज- 100 दिन में लोगों को आपके अत्याचार से मुक्ति मिल जाएगी


    • ममता ने शनिवार को कोलकाता में रैली बुलाई थी, इसमें कांग्रेस समेत 15 विपक्षी दलों के नेता हुए थे शामिल
    • रैली को लेकर मोदी ने कहा था- लोकतंत्र का गला घोंटने वाले लोग आज बचाओ-बचाओ कह रहे
    • राहुल ने कहा- चिल्लाने की आवाज लाखों बेरोजगार युवाओं और किसानों की थी

    नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महागठबंधन को लेकर कसे तंज पर पलटवार किया। राहुल ने मोदी को योर हाईनेस बताते हुए कहा-100 दिनों में देश को मोदी के अत्याचारों और अक्षमता से मुक्ति मिल जाएगी। दरअसल, मोदी ने शनिवार को कोलकाता में हुई विपक्ष की रैली पर कहा था कि लोकतंत्र का गला घोंटने

    • ट्राई ने उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के चैनल चुनने और सिर्फ उन्हीं के पैसे चुकाने की सुविधा दी
    • 548 फ्री चैनल्स में से चुन सकते हैं, लेकिन डीटीएच ऑपरेटर दिखा रहे हैं 75 की ही सूची

    नई दिल्ली. आज से 12 दिन बाद टीवी पर चैनलों का गणित बदल जाएगा। एक फरवरी से ट्राई (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) का डीटीएच और केबल ऑपरेटर्स के लिए जारी किया गया नया नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा। नियम के तहत ट्राई ने उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के चैनल चुनने और सिर्फ उन्हीं के पैसे चुकाने की सुविधा दी है। इससे डीटीएच का बिल कम होने का दावा किया जा रहा है। प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर्स में से डिश टीवी, एयरटेल और वीडियोकॉन डी2एच ने वेबसाइट और फोन के माध्यम से चैनल के विकल्प चुनने की सुविधा देना शुरू कर दिया है। हालांकि टाटा स्काई विकल्प लेने से इंकार कर रहा है।
    वाले लोग आज बचाओ-बचाओ कह रहे हैं।

  • जियो के ग्राहकों को मिल सकता है बड़ा झटका, पूरा खेल इस समझौते के भरोसे

    Related image

     यदि आप भी एक रिलायंस जियो सिम कार्ड यूजर हैं और साथ ही आप बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे सर्किल में हैं तो आपको लिए बड़ी खबर है, क्योंकि कंपनी की ओर से आपको तगड़ा झटका लगने वाला है। आपकी सेवाएं बाधित हो सकती हैं। इंटरनेट की स्पीड तक कम हो सकती है। दरअसल यह पूरा मामला मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच एक करार पर टिका है।

      स्मार्ट टीवी पर मिल रही है 70% तक की छूट

    Image result for smart tv

     Flipkart ने साल 2018 के आखिरी सप्ताह में ईयर एंड सेल का आयोजन किया है। यदि आपको भी स्मार्ट टीवी की जरूरत है और अभी तक नहीं खरीद पाए हैं तो आपके लिए यह सेल शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट के दावे के मुताबिक इस सेल में टीवी, वॉशिंग मशीन, एयरप्यूरिफायर आदि पर 70 फीसदी तक की छूट मिल रही है। इस सेल की शुरुआत हो गई है और यह 31 दिसंबर तक चलेगी

    महिला ने गूगल में सर्च किया कस्टमर केयर का नंबर, अकाउंट से लाखों रुपये गायब

    Image result for bank customer care

     कुछ दिन पहले ही हमने आपको अपनी एक रिपोर्ट के जरिए अवगत कराया था कि गूगल मैप्स के जरिए लोगों को चूना लगाया जा रहा है। अब एक और नया मामला सामने आया है जिसमें गूगल सर्च के जरिए नई दिल्ली की रहने वाली एक महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो गई है।

    Airtel ने सभी ग्राहकों के लिए लांच किया सस्ता प्री-पेड प्लान

    Airtel ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए 169 रुपये वाले प्लान को सभी सर्किल के लिए सभी ग्राहकों के लिए लांच कर दिया है। एयरटेल ने यह प्लान वोडाफोन के 159 रुपये वाले प्लान से होगी क्योंकि वोडाफोन का प्लान कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए है। 169 रुपये वाले प्लान को सभी सर्किल के लिए जारी किए जाने के अलावा कंपनी ने अपने 399 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है।

     Related image

    MeToo: Alok Nath की बेल पर फैसला 2 दिन में, नहीं म‍िलेगी सुरक्षा

    Alok Nath in MeToo case  देशभर में चले MeToo कैंपेन के दौरान राइटर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस मामले की कोर्ट सुनवाई कर रही है. आलोक नाथ ने अग्र‍िम जमानत के ल‍िए याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट 26 दिसंबर को फैसला सुनाएगी.

    Alok Nath 
    मह‍िलाओं के ख‍िलाफ होने वाले यौन शोषण को रोकने के ल‍िए चलाए गए मीटू कैंपेन में कई चर्चित लोगों के ख‍िलाफ आरोप लगे थे. इनमें एक नाम ख्यात अभ‍िनेता आलोक नाथ का भी था. उन पर राइटर विंता नंदा संगीन आरोप लगाए थे. इस मामले में आलोक नाथ की अग्रिम जमानत की याचिका पर मुंबई की सेशन कोर्ट ने अपना फैसला 26 दिसंबर तक सुरक्षित रखा है. कोर्ट ने अंतर‍िम सुरक्षा देने से इंकार कर दिया है.
    बता दें कि विनता ने आलोक नाथ के खिलाफ सेक्शन 376 के तहत केस दर्ज कराया था. मीटू अभियान के तहत विनता नंदा ने आलोक नाथ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने न सिर्फ उनके साथ जबरदस्ती की, बल्कि कई बार हाथपाई भी की. इन आरोपों को चुनौती देते हुए आलोक नाथ भी कोर्ट पहुंच . उन्होंने विनता के खिलाफ मानहानि का केस किया था. फ‍िलहाल कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रही है.
    विनता नंदा 1990 के दशक के मशहूर टीवी शो 'तारा' की राइटर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा था, ''आलोक नाथ ने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया. मैं 1994 में टीवी के नंबर वन शो 'तारा' को लिख रही थी और इसका प्रोडक्शन कर रही थी. वह मेरी लीड गर्ल के पीछे थे. लड़की की उनमें कोई दिलचस्पी नहीं थी. एक सीन के दौरान आलोक पहले तो सेट पर शराब पीकर आए और उसके बाद शॉट के दौरान नवनीत पर गिर पड़े, जिसके बाद नवनीत ने उन्हें थप्पड़ मारा.''
    ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था: विनता 
    व‍िनता ने बताया था कि एक बार वह आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई. वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकलीं. ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था. रास्ते में उस शख्स ने गाड़ी रोकी, जो खुद चला रहा था और कहा कि मैं उनकी गाड़ी में बैठ जाऊं, मुझे घर छोड़ देगा. मैं उस पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई. नंदा ने कहा, "इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई. अगले दिन जब दोपहर को मैं उठी, तो मैं काफी दर्द में थी. मेरे साथ सिर्फ दुष्कर्म ही नहीं किया गया था बल्कि मुझे मेरे घर ले जाकर मेरे साथ नृशंस व्यवहार किया गया था."


    वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान, 7 की मौत, 26 जख्मी

    वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालु रास्ते में एक झरने के पास नहाने के लिए रुक गए. झरने में नहाने के दौरान ही श्रद्धालुओं के ऊपर एक चट्टान गिर गई. इसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 26 श्रद्धालु जख्मी हैं. सभी को पास में मौजूद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    इसी झरने में नहा रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गिरी थी चट्टान इसी
    जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णोदेवी जा रहे श्रद्धालुओं के ऊपर चट्टान गिर गई. इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 26 से ज्यादा श्रद्धालु जख्मी हो गए हैं.
    शुरुआती जानकारी के मुताबिक वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालु रास्ते में सियाद बाबा के दर्शन करने रुक गए थे. यहां पर एक झरने में नहाने के लिए सभी लोग गए थे. झरने में नहाने के दौरान ही श्रद्धालुओं के ऊपर एक चट्टान गिर गई. इसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 26 श्रद्धालु जख्मी हैं. सभी को पास में मौजूद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     

     

    Vaishno Devi Bhairon Mandir Ropeway: वैष्णो देवी-भैरो मंदिर रोपवे सेवा शुरू, 100 रुपए में कर सकेंगे सफर

    जम्मू कश्मीर के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ी में गुफा मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए यह सेवा शुरू की गई है.

    रोपवे सेवा (फोटो-नीरज कुमार) रोपवे

    वैष्णो देवी-भैरो घाटी रोपवे की सुविधा सोमवार से श्रद्धालुओं को मिलनी शुरू हो गई. रोपवे का काफी दिनों से इंतजार था क्योंकि कुछ श्रद्धालुओं को पहाड़ पर चढ़ने में दिक्कतें आ रही थीं. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राजभवन से ई-उद्घाटन के जरिये सोमवार दोपहर रोपवे का शुभारंभ किया.
    इससे पहले रविवार दोपहर को रोपवे के ट्रायल लिए गए जिसमें करीब तीन हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने सेवा का निशुल्क लाभ उठाया. रोपवे की सेवा लेने के लिए यात्रियों को 100 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा.
    ऐसा माना जाता है कि मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद भैरो के दर्शन करने से ही वैष्णो देवी की यात्रा पूर्ण होती है. हालांकि, माता वैष्णो देवी का दर्शन करने के बाद कई यात्री थकावट के कारण भैरो मंदिर नहीं जा पाते. दोनों मंदिरों के बीच की दूरी भी 3.5 किमी की है. उसके साथ ही खड़ी चढ़ाई होने से सभी श्रद्धालु वहां नहीं पहुंच पाते. इसे देखते हुए रोपवे की शुरुआत की गई है. इसकी मांग लंबे दिनों से हो रही थी.

     

     

    दिल्ली विधानसभा / राजीव गांधी को दिया भारत रत्न वापस लेने के प्रस्ताव पर विवाद, आप ने अलका-भारती को हटाया



    Delhi Assembly passes resolution demanding Rajiv Gandhi Bharat Ratna be withdrawn

    दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के कथित प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी में जमकर विवाद हो गया। इस प्रस्ताव को सोशल मीडिया पर फैलाने वाली अलका लांबा की पार्टी ने छुट्टी कर दी। उनसे विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा ले लिया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सोमनाथ भारती को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है। भारती ने दावा किया था कि उन्होंने ही यह प्रस्ताव दिया था। हालांकि आप पार्टी ने कहा है कि मूल प्रस्ताव में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की बात शामिल ही नहीं थी। इसे हाथ से जोड़ा गया। 

    पंजाब: रहस्मयी रोशनी के साथ आसमान में हुआ धमाका, लोगों ने कहा एलियन आ गए

     

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    हमेशा से लोगों की दिलचस्पी दूसरे ग्रहों के जीव यानी एलियन में रही है। अबतक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि धरती को छोड़कर किसी और ग्रह पर जीवन है या नहीं मगर किस्से- कहानियों की मानें तो अलग ही तस्वीर दिखती है। एलियन होते हैं या नहीं यह तो अबतक रहस्य है मगर दुनिया के अलग- अलग हिस्सों से इन्हे देखे जाने की खबरें मिलती रहती है।
    इंसान की तरह का कोई जीव या आसमान में उड़ने वाली उड़नतस्तरी जैसी कोई चीज देखर लोग देखने का दावा करते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के नांगल शहर में सामने आया है जहां कुछ लोगों ने आसमान में एक रहस्मयी रोशनी देखने का दावा किया है।

    उनका दावा है कि यह रोशनी उड़नतस्तरी की थी। यहां आसमान में तेज रोशनी के साथ एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दराज के इलाकों में भी सुनाई दी। लोगों की मानें तो यह रहस्मयी रोशनी इतनी तेज थी कि रात के अंधेरे में कुछ देर के लिए दिन जैसा उजाला हो गया। 

    देसी मोबाइल कंपनी का दौरा करने आए 60 चीनी लोगों को लगी फटकार, तुरंत भारत छोड़ने का आदेश

    mobile screen 

    भारत सरकार के मेक इन इंडिया के तहत काम कर रही एक मोबाइल फोन निर्माता कंपनी के दमन और सिल्वासा प्लांट में 60 चाइनीज विशेषज्ञों ने दौरा किया है जिन्हें लेकर बवाल मचा हुआ है। विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने इन लोगों से प्लांट के दौरे को लेकर पूछताछ की है।

    साथ ही इन लोगों को तुरंत भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इन लोगों पर व्यापार वीजा के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप है। इस मामले को लेकर कंपनी के एक अधिकारी नौशेर कोहली को बॉम्बे हाईकोर्ट में जस्टिस बीपी धर्मधिकाड़ी और सारंग कोटवाल की एक पीठ के समक्ष पेश भी किया गया है।

    एफआरआरओ के आदेश के बाद वीजा की वैधता के बावजूद कई लोगों पहले ही भारत छोड़ चुके हैं। इनमें से कई लोगों के वीजा की वैधता 2020 तक है। इन लोगों को 15 दिसंबर तक किसी भी सूरत में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था।

    कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। वहीं कोहली ने कोर्ट में दलील दी है कि ये 60 लोग प्लांट में साइबर टेक्नोलॉजी के लिए आए थे। उन्होंने आगे कहा कि इन लोगों को कंपनी के एक अन्य वेंचर की ओर से दौरे के लिए भेजा गया था।

    बता दें कि इस प्लांट में भारत सरकार के मेक इंडिया इंडिया योजना के तहत मोबाइल फोन का तैयार किया जाता है। फोन की डिजाइन भी यहीं तैयार होता है। हालांकि अभी तक इस प्लांट के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इस कंपनी ने पिछले 6 महीने में 50 लाख फोन तैयार किए हैं।

     

     

    जब निकला 21 साल के यू-ट्यूबर का जनाजा तो मुंबई की सड़क पर उमड़ पड़ी भीड़, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    Related image

     गुरुवार रात मुंबई में जब यू-ट्यूबर और ब्लॉगर दानिश जहां का जनाजा निकला तो सड़कों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें मुंबई की सड़कों पर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे फैन्स की भीड़ देखी जा सकती है।

    राजस्थान / नसीरुद्दीन का लिटरेचर फेस्टिवल में होने वाला कार्यक्रम रद्द, हिंदूवादी संगठनों ने किया था विरोध

    Image result for nasiruddin shah

    हिंदूवादी संगठनों के विरोध के चलते आयोजकों ने लिटरेचर फेस्टिवल में होने वाला अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का कार्यक्रम रद्द कर दिया। तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में नसीरुद्दीन शाह शुक्रवार को मुख्य वक्ता के तौर पर आने वाले थे, लेकिन वे विरोध के चलते नहीं आ सके। नसीर के बुलंदशहर हिंसा पर दिए बयान को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा था- देश में पुलिस अफसर से ज्यादा गाय की हत्या को महत्व दिया जा रहा है। मुझे अपने बच्चों की फिक्र होती है

     

    जानें क्या है शत्रु संपत्ति: किन राज्यों में कितनी है संपत्ति, एक लाख करोड़ से भरेगा सरकारी खजाना

    house of nizam of hyderabadजब  से खबर आई है कि मुंबई स्थित जिन्ना हाउस अब विदेश मंत्रालय की संपत्ति होगा।  विदेश मंत्रालय ने जिन्ना हाउस के अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी ला दी है। इस खबर के बाद से ही दुश्मन संपत्ति मामले ने एकबार फिर तूल पकड़ लिया है।  मुंबई स्थिति जिन्ना हाउस के मालिक मूल रूप से पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना थे फिलहाल भारत में रह रहीं उनकी बेटी दीना वाडिया ने भारत सरकार से लंबी लड़ाई लड़ी है।  

    लेकिन पिछले दिनों संसद ने 49 साल पुराने  शत्रु संपत्ति विवाद अधिनियम में बदलाव कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद देश के बंटवारे के दौरान देश छोड़कर दूसरे देशों यानि पाकिस्तान और चीन में बसे लोगों के उत्तराधिकारियों का अब इस संपत्ति पर कोई दावा नहीं रह गया है।    

    सरकार इस संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर बेचने की तैयारी में जुटी है। नियमों में किए गए बदलाव के बाद जिन्ना हाउस को अब विदेश मंत्रालय की संपत्ति घोषित किया जाएगा यह ठीक वैसा ही होगा जैसा कि नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस का किया जा रहा है। 

    एक लाख करोड़ की है शत्रु संपत्ति, भरेगा सरकारी खजाना


    बता दें कि इसी साल के शुरुआती महीनों में केंद्र सरकार ने शत्रु संपत्तियों को बेचने की कवायद भी शुरू कर दी है। इसके तहत सरकार ने अपने खजाने में तकरीबन एक लाख करोड़ रुपए की वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार ने मुख्य संरक्षण कार्यालय यानी कस्टोडियन को इस साल जून-जुलाई तक तमाम शत्रु संपत्तियों की सूची देने का आदेश दिया है।

    वंशज प्रॉपर्टी पर नहीं कर सकते हैं दावा

     

    आईपीएल-2019 के सामने है ये नया संकट, ऐसे बढ़ेंगी आयोजन की मुश्किलें?

    रमेश ठाकुर Updated Fri, 21 Dec 2018 06:21 PM IST
    आंकड़ों पर गौर करें तो आईपीएल से दर्शक दूरी बनाते जा रहे हैं।

    क्रिकेट विधा का सबसे विवादित संस्करण इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए तैयार हो चुका है। भ्रष्टाचार, मैच फिक्सिंग, सट्टेबाजी के अलावा आईपीएल के दामन में कई दाग लगे हैं। इसे खत्म करने की भी मांग बीच में उठती रही है, लेकिन आईपीएल कमाई का ऐसा जरिया बन चुका है, जिससे किसी का मोह ही नहीं छूट रहा।सीजन 5 से लेकर पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें तो दर्शकों ने इस खेल से लगातार दूरी बनाते जा रहे हैं, बावजूद इसके आयोजक आईपीएल को चलाए जा रहे हैं। पिछले दो संस्करणों से नीरसता ज्यादा बढ़ी है। आईपीएल-12 का आयोजन इस बार आम चुनाव और क्रिकेट विश्व कप के वक्त किया जा रहा है इसलिए निश्चित है कि दर्शक इस बार ज्यादा रुचि नहीं लेंगे।

     

    कर्जमाफी / राहुल ने कहा- जब तक देश के हर किसान का कर्ज माफ नहीं होता, हम मोदी को सोने नहीं देंगे



    Rahul said We will not let PM Modi sleep until loans of all farmers are waived

    • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा- मोदी ने साढ़े चार साल में किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया
    • उन्होंने कहा- मप्र, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार को किसानों का कर्ज माफ करने में छह घंटे भी नहीं लगे
    • सज्जन कुमार के सवाल पर राहुल ने कहा- मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस किसानों के बारे में है

     

    पर्थ टेस्ट / भारत 146 रन से हारा, ऑस्ट्रेलिया में कोहली ने जब भी शतक लगाया, टीम नहीं जीती 


    मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी। मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।

    • ऑस्ट्रेलिया में कोहली ने टेस्ट में छह शतक लगाए; इनमें से भारत चार टेस्ट हारा, दो ड्रॉ रहे
    • ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 और दूसरी में 243 रन बनाए
    • भारतीय टीम पहली पारी में 283 और दूसरी में 140 रन ही बना सकी
    • सीरीज का तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा

     

    सवाल / भाजपा संसदीय दल की बैठक में सांसदों ने पूछा- राम मंदिर कब बनेगा; राजनाथ बोले- धैर्य रखें



    Ram temple issue echoes in BJP parl parliamentary meeting
    भाजपा संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को राम मंदिर का मुद्दा उठा। कुछ सांसदों ने पूछा कि मंदिर कब बनाया जाएगा? इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सभी ऐसा चाहते हैं, लेकिन धैर्य रखें।
     न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भाजपा सूत्रों ने बताया कि उत्तरप्रदेश से सांसद रवीन्द्र कुशवाहा, हरिनारायण राजभर और कुछ अन्य सांसदों ने इस मुद्दे को तब उठाया जब गृह मंत्री पार्टी सांसदों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद नहीं थे।

    आईपीएल / चौंकाने वाले दो नाम: बेस प्राइस से 42 गुना कीमत पर बिके वरुण, शिवम को 25 गुना कीमत मिली

     आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान मुंबई के शिवम दुबे (25) और तमिलनाडु के वरुण चक्रवर्ती (27) ने चौंकाया। दोनों ऑलराउंडरों की बेस प्राइस 20 लाख रखी गई थी। वरुण को 42 गुना ज्यादा कीमत पर किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। वे 8.4 करोड़ में बिके। वहीं, शिवम को 25 गुना कीमत पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। वे 5 करोड़ में बिके।
    Related image 

    मध्यप्रदेश / पीईबी द्वारा ली गई परीक्षा में धांधली से गुस्साए उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन, कमलनाथ ने दिए जांच के निर्देश



    कमलनाथ से मिलकर जांच की मांग की है। कमलनाथ से मिलकर जांच की मांग की है।

      प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पांच महीने पहले ली गई, ग्रुप-4 की परीक्षा के नतीजों को लेकर उम्मीदवारों में आक्रोश है। प्रदेश भर से आए सैकड़ों उम्मीदवारों ने बेरोजगार सेना के बैनर तले प्रदर्शन कर जांच की मांग की। इन प्रदर्शनकारियों ने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक कुणाल चौधरी को कॉल करके बुलाया। फिर उनके साथ मंत्रालय पहुंचकर सीएम कमलनाथ से मिले। बेरोजगार सेना ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में जांच की मांग की। सीएम कमलनाथ ने मुख्य सचिव को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

    रिपोर्ट / दुनियाभर में महिला-पुरुषों के बीच आर्थिक बराबरी में 202 साल लग जाएंगे 

    • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने जारी की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट
    • बीते एक साल में महिला-पुरुष समानता की स्थिति में 0.1% से भी कम सुधार
    • महिला-पुरुष समानता में आइसलैंड 85.8% स्कोर के साथ पहले नंबर पर
    • ग्लोबल इंडेक्स में भारत 66.5% स्कोर के साथ 108वें नंबर पर
    •  
    • Image result for male female at work india
    दुनियाभर में कार्यस्थल पर महिलाओं को पुरुषों की बराबरी तक पहुंचने में 202 साल लग जाएंगे। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की मंगलवार को जारी ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट में यह बात सामने आई। इसके मुताबिक वेतन समेत आर्थिक अवसरों के मामलों में महिलाओं और पुरुषों की स्थिति में भारी अंतर है।

     

    बिल्डर के जेल से छूटने पर घबराए दिलीप कुमार और सायरा बानो, लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार, ट्वीट कर लिखा- सीएम के भरोसा दिलाने के बाद भी उस पर कोई एक्शन नहीं लिया

     मुंबई एक कथित भू-माफिया से परेशान होकर एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल बांद्रा के पॉश इलाके पाली हिल में दिलीप कुमार के बंगले के पास दो प्लॉटों पर भूमाफिया समीर भोजवानी ने अपना दावा किया था। इन्हीं में से एक में दिलीप कुमार का बंगला भी है। इसी बात को लेकर सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से लिखा- मैं सायरा बानों माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर से अनुरोध करती हूं कि भू-माफिया समीर भोजवानी जेल से छूट गया है। सीएम देवेन्द्र फडणवीस के भरोसा दिलाने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। पद्मविभूषण से नवाजे जा चुके शख्स को धमकियां दी जा रही है। मैं इस सिलसिले में आपसे मुंबई में मिलना चाहती हूं।

    MP और  छत्तीसगढ़ में भी किसानों की कर्जमाफी, CM ने किए दो और बड़े ऐलान



    पहली कैबिनेट मीटिंग के तीन बड़े फैसले -

    1. 16 लाख 65 हजार से अधिक किसानों का 6100 करोड़ रूपये का कर्जा माफ.
    2. धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल किया गया.
    3. झीरम हमले के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए SIT का किया गठन.

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.
    इससे पहले मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही कमलनाथ ने भी किसानों की कर्जमाफी की थी. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में जनता से जो वादे किए थे, उनमें से सबसे अहम वादा किसानों की कर्जमाफी का ही था.
    भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक के बाद फ़ैसले की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने जो वादे किए, उसे निभा रही है. उन्होंने बताया कि कर्ज माफी के जरिए किसानों का 61 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया जाएगा. अभी किसानों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है.

    'काश पाकिस्तान में जन्म हुआ होता', सोनू निगम ने क्यों कहा ऐसा

    सोनू निगम ने एजेंडा आज तक में पाकिस्तानी गायकों को भारत में गाने के लिए भारतीय गायकों से ज्यादा फायदा होने को लेकर खुलासा किया.

    सोनू निगम सोनू  सोनू ने बताया कि पाकिस्तानी गायकों को भारत में काम करने के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी पड़ती जबकि म्यूजिक कंपनियां भारतीय गायकों से पैसे ऐंठती हैं. सोनू ने खुलासा किया कि भारतीय गायकों को गाने के लिए म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते हैं तभी उन्हें गाने की अनुमति मिलती है और उन्हें प्रमोट किया जाता है.
    सिंगर ने कहा, "कभी-कभी लगता है कि यदि हम पाकिस्तान से होते तो अच्छा होता क्योंकि हमें भारत में काम मिल रहा होता. अब ऐसा हो गया है कि सिंगर्स को म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते हैं अपने शोज के लिए. यदि आप उन्हें पैसे नहीं देते हैं तो वे आपका गाना बजाएंगे ही नहीं. वो गाना आपको दिलवाएंगे ही नहीं."

    तीसरे व चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में हुआ बदलाव, पृथ्वी शॉ हुए बाहर इन्हें मिला मौका

     ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। पहले दो टेस्ट मैचों में एड़ी की चोट की वजह से टीम से बाहर रहे ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हो गई है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न जबकि चौथा टेस्ट मैच सिडनी में खेलना है।

    स्मार्टफोन इस्तेमाल किए बिना जीत सकते हैं 72 लाख रुपये का इनाम, जानें






    स्मार्टफोन इस्तेमाल किए बिना जीत सकते हैं 72 लाख रुपये का इनाम, जानें
     पहले मोबाइल फोन, फिर स्मार्टफोन का लत इन दिनों सभी को है। स्मार्टफोन हमारे लिए एक जरूरत का सामान बन गया है। अगर, आपसे कोई कहे कि आपको स्मार्टफोन के बिना कुछ घंटे या कुछ दिन रहना है तो आपके लिए रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कोका-कोला कंपनी के सब ब्रांड बिटामिन वाटर ने एक ऑफर निकाला है, जिसके तहत अगर आप एक साल तक यानी कि 365 दिनों तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल किए बिना रह सकते हैं तो आपको 1 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 72 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।

     कंपनी ने इसके लिए सोशल मीडिया पर #NoPhoneforaYear के नाम से कॉन्टेस्ट ओपन किया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको 8 जनवरी 2019 तक अपनी एंट्री कंपनी को भेजनी होगी। एंट्री भेजने के बाद प्रतियोगियों को शॉर्ट-लिस्ट किया जाएगा। जिन प्रतियोगियों को शॉर्ट-लिस्ट किया जाएगा उन्हें 365 दिनों तक लगातार बिना स्मार्टफोन के रहना होगा। इसके बाद ही वो इनामी राशि जीत सकते हैं। आइए, आपको इस प्रतियोगिता से जुड़े कुछ अहम नियम के बारे में बताते हैं।

    इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपको ट्विटर या इंस्टाग्राम के जरिए #NoPhoneforaYear के साथ रिप्लाई करना होगा। इसके बाद आपकी एंट्री स्वीकर कर ली जाएगी या फिर आप विटामिन वाटर के ऑफिशियल साइट के जरिए भी इस कॉन्टेस्ट में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद अगर आप शॉर्टलिस्ट होते हैं तो आपको 365 दिनों तक स्मार्टफोन या टैब या फिर इंटरनेट वाले फीचर फोन का इस्तेमाल नहीं करना होगा। हां इस दौरान आप लैपटॉप या कम्प्यूटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    ईएसआइसी अस्पताल में आग का तांडव, 6 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

     मुंबई के अंधेरी स्थित ईएसआइसी कामगार अस्पताल में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आग लगने के बाद से राहत और बचाव का कार्य जारी है मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है।

    एक साथ हुआ 58 हिन्दू, मुस्लिम और सिख लड़कियों का विवाह, निकली बारात तो देखते रह गए लोग

     incredible mass wedding organized in Bareilly, 58 couples ties knot

    सामूहिक विवाहों के बारे में तो आपने हुत सुना होगा पर यूपी के बरेली में एक अनोखा विवाह देखने को मिला. बरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में एक साथ हिन्दू, मुस्लिम और सिख समुदाय की गरीब लड़कियों का विवाह कराया गया. एक साथ जब घोड़ी पर बैठकर 58 दूल्हे निकले तो हर कोई इस अनोखी बारात को देखने लगा. लोगों के साथ-साथ शहर भी इस अनोखे सामूहिक विवाह कार्यक्रम का गवाह रहा. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बरेली में श्री शिरडी साईं सेवा ट्रस्ट ने कम्पनी गार्डन में ये आयोजन किया था. इस मौके पर बरेली के जिलाधिकारी ने पहुंचकर सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया.

    मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सभी गरीब परिवारों को मुफ्त LPG कनेक्शन देने की तैयारी

     

    पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का विस्तार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसके तहत उन गरीब परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराया जा सकेगा जिनके पास अभी कनेक्शन नहीं है.

    मोदी के मंत्री ने की राहुल की तारीफ, बोले- अब 'पप्पू' नहीं रहे, 'पप्पा' बन गए

     

    तीन हिंदी भाषी राज्यों कांग्रेस की शानदार जीत के बाद राहुल गांदी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रियों का नजरिया भी बदल गया है. केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को संकेत दिये कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एक परिपक्व नेता बन गए हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनावी हार का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कुछ लेना देना नहीं है.
    Image result for rahul gandhi
    अठावले की पार्टी आरपीआई (ए) एनडीए का हिस्सा है. अठावले ने ठाणे जिले के कल्याण में पत्रकारों से कहा, "राहुल गांधी ने तीन राज्यों में एक अच्छी जीत हासिल की है. वह अब 'पप्पू' नहीं हैं, लेकिन 'पप्पा' बन गए हैं. अठावले ने कहा, "चुनावों में हार भाजपा की है न कि नरेन्द्र मोदी की."

     

    डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने पीएम पद के लिए राहुल गांधी का नाम किया आगे, बोले- सभी को साथ देना चाहिए

    Image result for rahul and dmk


    डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम 2019 के चुनावों में प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है. चेन्नई में विपक्ष के कार्यक्रम में स्टालिन ने कहा, ''राहुल के अंदर फासीवादी मोदी सरकार को हराने की क्षमता है. हम सभी को राहुल गांधी का साथ देना चाहिए और देश को बचाने में उनकी मदद करनी चाहिए''

    नेहा कक्कड़ ने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लिखा इमोशनल मैसेज, बोलीं- 'मैंने अपना सब कुछ गवां दिया और मुझे...'  

    Image result for neha kakkar

    नेहा कक्कड़ ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में दिल की बात बताते हुए काफी इमोशनल हो गईं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने कथित बॉयफ्रेंड व 'यारियां' फिल्म के एक्टर हिमांश कोहली से ब्रेकअप को लेकर व्यक्तिगत विचार ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी फिलिंग को खुलकर शेयर किया. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को कई बार इंडियन आइडल (Indian Idol) के सेट पर इमोशनल होता देखा जा चुका है.



    रिपोर्ट : मोदी सरकार  बना रही योजना, लोकसभा चुनाव से पहले किसानों का 4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ़

    इस नयी योजना के तहत मोदी सरकार किसानों का लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ़ करेगी. मोदी सरकार देश के सभी राज्यों के किसानों के ४ लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ़ करेगी.
    Image result for modiरिपोर्ट में कहा गया कि देश के किसान मोदी सरकार से उस समय से काफी खफा हैं जब २ महीने पहले एक रैली के दौरान किसानों को दिल्ली में नहीं घुसने दिया गया था और उनकी मांगों को सुना नहीं गया था और यही सबसे बड़ा कारण है की हाल ही में ५ राज्यों में हुए चुआव में मोदी को भारी हार है सामना करना पड़ा.
    मोदी सरकार किसानों का कर्ज माफ़ कर अपनी गलतियों को सुधारना चाहती है और आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत के लिए यह काफी अहम है 


    मोदी सरकार जल्द बना सकती है योजना :
    रायटर्स की रपोर्ट के  अनुसार मोदी सरकार बहुत जल्दी ही इस दिशा में काम शुरू कर देगी. इस योजना के तहत मोदी सरकार जल्द ही करोड़ किसानों का कर्ज माफ़ कर सकती है  


    घर खरीदने वालों को मोदी सरकार  का बड़ा तोहफा , अब इस तारीख तक मिलेंगे 2.50 लाख  रुपये  

    दोस्तों अगर आप घर बनाना चाहते हैं या फिर घर खरीदना चाहते हैं तो मोदी सरकार अब सभी के लिए घर बनाने को लेकर एक नयी योजना लेकर आ रही है. इस नयी योजना के तहत घर बनाने वाले किसी भी परिवार को २.५ लाख रुपये की सहायत राशि सरकार देगी। 

    Image result for home indiaसाथ ही मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना कि अवधि को २०१९ से बढाकर २०२२ तक करने का फैंसला लिया है  
    नयी योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में घर बनाने के लिए भी सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान रखा जायेगा.  

    चक्रवाती तूफान पेथाई से तबाही की आशंका, आंध्र के तटवर्ती जिलों में बारिश और तेज हवाएं शुरू

    NDRF की टीम को तैयार रहने को कहा गया है. तटीय क्षेत्र के हिस्सों, विशेष रूप से कृष्णा जिले में रविवार को बारिश और तेज हवाओं की शुरुआत हो गई है. यहां मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि रविवार को राज्य के कई हिस्सों गजपति, गंजम, रायगढ़ा और कालाहांडी में आसमान में घने बादल छाये रहे, जबकि चक्रवात के प्रभाव से वहां भारी बारिश होने का अनुमान है.

    चक्रवाती तूफान पेथाई जल्द ही आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने वाला है और इसके चलते सोमवार को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में रविवार को हाई-अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान इसकी ओर बढ़ रहा है. यह चक्रवाती तूफान सोमवार को काकीनाडा और विशाखापत्तनम के बीच के इलाके को पार कर सकता है. राज्य सरकार की रियल टाइम गवर्नेंस सोसायटी ने सभी नौ तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया है.

     

     एक लाख आयुष्मान मित्रो कि भर्ती की जाएगी जल्द पूरी , रेलवे में भी लाख नयी नौकरियों के फॉर्म्स जनवरी से


    दोस्तों बेरोजगार युवकों के लिए भी मोदी सरकार फिर से बड़ी सौगात लेकर आ रही  है. मोदी सरकार ने एक लाख आयुष्मान मित्र और १ लाख रेलवे  भर्तियौं के फॉर्म्स जनवरी २०१९ से भरे जाने की योजना बनाई है.
    ये दोनों नौकरिया काफी लम्बे समय से अधर में लटकी हुई थी. 


    सरकार ने कहा कि देश में रोजगार की कमी को पूरा करने के लिए भरसक प्रयत्न  किये जा रहे हैं. मोदी सरकार ने कहा कि हम इस साल ५ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरिया पहले से ही निकल चुके हैं और ज्यादा रोजगार सृजित करने कि तरफ काफी योजनाओं पर काम कर रहे हैं

     

     बुलेट ट्रेन: ट्रैक बनाने के लिए जापान से पहली खेप भारत पहुंची











  • बुलेट ट्रेन: ट्रैक बनाने के लिए जापान से पहली खेप भारत पहुंची

    बुलेट ट्रेन का ट्रैक तैयार करने और ट्रेनिंग के लिए जापान से सामानों की पहली खेप भारत के वडोदरा पहुंच गई है. हाई स्ट्रेंथ कंक्रीट से बने स्लैब को सिर्फ जापान में तैयार किया जाता है जिस पर हाई स्पीड ट्रेन चलती है.
  • बुलेट ट्रेन: ट्रैक बनाने के लिए जापान से पहली खेप भारत पहुंची

    बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 250 टन वजन के 20 स्लीपर स्लैब ट्रैक जापान से लाए गए हैं. अहमदाबाद-मुंबई के बीच करीब 508 किलोमीटर के ट्रैक पर बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी.

    नामी TV न्यूज चैनल की एंकर ने की आत्महत्या या हुआ मर्डर, जांच में उलझी UP पुलिस












    नामी TV न्यूज चैनल की एंकर ने की आत्महत्या या हुआ मर्डर, जांच में उलझी UP पुलिस
    आरोपित राहुल अवस्थी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर के अनुसार, राहुल की शादी हो चुकी है। वह सेक्टर 132 के पास रहते हैं। उनकी पत्नी भी न्यूज एंकर हैं।

    चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर हुई राधिका की मौत

     मूलरूप से जयपुर, राजस्थान की रहने वाली 27 वर्षीय राधिका कौशिक सेक्टर 77 अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसायटी के फ्लैट नंबर एन 402 में एक रूममेट युवती के साथ रहती थी। रूममेट युवती सेक्टर 63 स्थित आइटी कंपनी में कार्यरत हैं और वह बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ऑफिस चली गई थीं। फिल्म सिटी स्थित एक न्यूज चैनल में काम करने वाली राधिका बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे फ्लैट पर पहुंची थी। इसी दौरान उनका एक सहकर्मी सीनियर एंकर राहुल अवस्थी भी उनके फ्लैट पर पहुंचा। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे चौथे मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से संदिग्ध हालत में गिरकर राधिका की मौत हो गई थी। इस मामले में राधिका के परिजन ने राहुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

     
    नोएडा, जेएनएन। न्यूज एंकर की मौत मामले की जांच दूसरे दिन भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। शनिवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सीन री-क्रिएट करने की कोशिश की। जांच में जुटे कोतवाली सेक्टर 49 प्रभारी इंस्पेक्टर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने राधिका के वजन के बराबर का एक पुतले को चौथी मंजिल की उस बालकनी से कई तरीके से गिराकर देखा, जहां से राधिका गिरी थीं। इस दौरान उन तीनों परिस्थिति को ध्यान में रखा गया था, जिससे वह गिर सकती है। अगर उन्हें धक्का दिया जाता है तो, आत्महत्या के लिए रेलिंग से कूदने पर या किसी अन्य परिस्थिति में बालकनी की रेलिंग से गिरने पर वह कहां और कैसे गिरी हो सकती हैं यह सब सीन री-क्रिएट कर फोरेंसिक टीम ने देखा है। फोरेंसिक टीम अपनी रिपोर्ट तीन से चार दिनों में देगी। उसके बाद ही केस की जांच आगे बढ़ सकेगी।
    वहीं, आरोपित राहुल अवस्थी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर के अनुसार, राहुल की शादी हो चुकी है। वह सेक्टर 132 के पास रहते हैं। उनकी पत्नी भी न्यूज एंकर हैं। लगभग चार माह की एक बेटी है। राहुल की पत्नी मैटरनिटी लीव पर उदयपुर स्थित राहुल के पैतृक घर गई हुई हैं। जल्द ही पुलिस टीम उन सभी सवालों को राहुल के सामने रखकर फिर से पूछताछ करेगी जो अबतक की जांच में सामने आए हैं या परिजन की तरफ से उठाए जा रहे हैं।

    वहीं, राधिका के मोबाइल का पैटर्न लॉक को खोलने के लिए चंडीगढ़ में एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। मोबाइल वीवो कंपनी का है। इंस्पेक्टर के बताया कि मोबाइल सर्विलांस से पता लगा है कि इन लोगों में करीब एक सप्ताह से बातचीत हो रही थी। उधर, शुक्रवार रात हुए पोस्टमार्टम के बाद राधिका का शव परिजन लेकर जयपुर राजस्थान स्थित घर ले गए हैं।

    घर बैठे बेरोजगारो के लिए सरकार की नई योजना, मिलेंगे 9000

    Navodayatimesआज के वक्त में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बन चली है। पढ़े लिखे युवक युवतियों की समस्या को समझते हुए सरकार एक नई य़ोजना लेकर आई है। जिसके तहत हर बेरोजगार को प्रति माह 100 घंटे का रोजगार मुहैया कराया जाएगा साथ ही 9000 रुपये भी मिलेंगे।



    ये पेंशन बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह करने पर विचार कर रही सरकार

    सरकार अटल पेंशन योजना (एपीआई) के तहत पेंशन सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह तक करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसका मौजूदा स्लैब 5,000 रुपये प्रतिमाह है।
    वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव मदनेश कुमार मिश्रा ने यहां पीएफआरडीए द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एपीआई के तहत पेंशन मूल्य बढ़ाए जाने की जरूरत है।
    मिश्रा ने कार्यक्रम के अवसर पर अलग से बताया कि हमने पेंशन मूल्य को बढ़ाकर 10,000 रुपये तक करने के (पीएफआरडीए द्वारा भेजे गए) प्रस्ताव को देखा है। हम इस पर सक्रियता से विचार कर रहे हैं।
    पेंशन कोष नियामक व विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन हेमंत जी. कांट्रेक्टर ने कहा कि एपीआई का ग्राहक आधार बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया था।
    उन्होंने कहा कि इस समय पेंशन के पांच स्लैब 1,000-5,000 रुपये प्रतिमाह से है। बाजार से अधिक पेंशन राशि को लेकर कई आग्रह और सुझाव मिले हैं क्योंकि कई लोगों को मानना है कि आज से 20-30 साल बाद 60 साल की उम्र में 5,000 रुपये की राशि पर्याप्त नहीं होगी।
    कांट्रेक्टर ने कहा कि हमने इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा है कि इस राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये तक किया जाना चाहिए।
    पीएफआरडीए ने दो और प्रस्ताव मंत्रालय को भेजे हैं जिनमें एपीआई के लिए स्वत: नामांकन तथा इस योजना में शामिल होने की अधिकतम आयु बढाकर 50 साल किया जाना शामिल है।

    J-K में सेक्सटॉर्शन अपराध, पहला राज्य जिसने अलग से बनाया कानून

    जम्मू-कश्मीर देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां सेक्सटॉर्शन से जुड़े मामलों पर सजा दिलाने के लिए अलग से कानून बनाया गया है. जम्मू-कश्मीर में प्रभावशाली पदों पर आसीन व्यक्तियों, जिम्मेदार व्यक्तियों या जनसेवकों द्वारा किसी काम के बदले महिलाओं से सेक्शुअल फेवर मांगने को भ्रष्टाचार और अपराध घोषित कर दिया गया है. (प्रतीकात्मक फोटो)
    Image result for sexual harassment
    एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में राज्य प्रशासनिक परिषद ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2018 और जम्मू-कश्मीर आपराधिक कानून (संशोधन) 2018 को मंजूरी दे दी है.

     

  • भारत के इस पड़ोसी देश में अब नहीं चलेंगे 200, 500 और 2000 के नोट 


    भारत के इस पड़ोसी देश में अब नहीं चलेंगे 200, 500 और 2000 के नोट 

    Image result for 2000 note


    भारत के पड़ोसी देश नेपाल की सरकार ने देश में 100 रुपये से अधिक मूल्य वाले भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. अब वहां 200, 500 और 2,000 रुपये के भारतीय नोटों का लेनदेन में इस्तेमाल नहीं हो सकेगा. इससे वहां जाने वाले भारतीय पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

    नेपाल में भारतीय नोटों को आसानी से स्वीकार किया जाता है. नेपाली नागरिक भी अपनी बचत, लेनदेन और कारोबार के लिए भारतीय मुद्रा का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं.

    नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्री गोकुल प्रसाद बासकोटा ने कहा कि सरकार ने लोगों से 100 रुपये से अधिक मूल्य का भारतीय नोट रखने से मना किया है, क्योंकि सरकार ने उन्हें यहां कानूनी मान्यता नहीं दी है. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने 200, 500 और 2,000 रुपये के भारतीय नोटों को रखने और उसका इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय किया है. सरकार जल्द इस मामले में एक आधिकारिक नोटिस देगी.''

     

    मार्च 2019 तक भारत में बंद हो जायेंगे आधे से ज्यादा एटीएम

    Related image 

    कन्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (सीएटीएमआई) ने बुधवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नियमों का ठीक तरह से पालन नहीं किये जाने के चलते देश में उपलब्ध 2.38 लाख एटीएम मशीनों की संख्या मार्च, 2019 तक घटकर आधी हो सकती है। सीएटीएमआई ने अपने बयान में यह भी कहा कि एटीएम के बंद होने से हजारों नौकरियों और सरकार के वित्तीय समावेश प्रयासों पर भी भारी असर पड़ेगा। संस्थान ने कहा, 'मार्च 2019 तक देश भर में सेवा प्रदाताओं को लगभग 1.13 लाख एटीएम बंद करना पड़ सकता है, जो एटीएम बंद होंगे उनमें लगभग एक लाख ऑफ-साइट एटीएम और 15,000 से अधिक सफेद लेबल वाले एटीएम शामिल हैं।

    अधिकतर गांव के एटीएम होंगे बंद

    सीएटीएमआई ने बताया गांव के इलाकों में अधिकतर एटीएम बंद हो सकते हैं। संस्थान ने कहा, 'एटीएम के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर हाल ही में अपग्रेड हुए हैं, साथ ही कुछ नियमों में भी बदलाव किया गया है, जिसके चलते कुछ एटीएम को चलाना मुश्किल हो जायेगा। यही कारण है कि आधे से ज्यादा एटीएम को बंद कर दिया जायेगा।' उन्होंने बताया कि  एटीएम के कैश मैनेजमेंट स्टैंडर्ड और कैश लोडिंग को लेकर भी नियम जारी हुए हैं। एटीएम में नई कैश लॉजिस्टिक और कैसेट स्वैम मेथड को विकसित करने के लिए कंपनियों को करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च करना होगा। सीएटीएमआई का कहना है कि ब्राउन लेबल और व्हाइट लेबल जैसे एटीएम प्रदाता को पहले ही नोटबंदी के चलते बहुत घाटा हो गया है, ऐसे में और नुक्सान उठाना संभव नहीं है। एटीएम उद्योग ने कहा कि इस समस्या से बाहर निकलने का एक ही रास्ता है और वो ये कि बैंकों को यह अतिरिक्त खर्च खुद उठाना होगा या फिर एटीएम डिप्लायर्स को कुछ एक्स्ट्रा छूट देनी होगी।

     

    नाबालिग ने नियम तोड़ा तो पिता को देना होगा जुर्माना, जाना होगा जेल

    सड़क सुरक्षा के नियम-कायदों को और मजबूत बनाने की वकालत इन दिनों जोरों पर है। 1988 में बने कानून मौजूदा संदर्भ में कम प्रभावी होने की स्थिति में केंद्र सरकार कानून को संशोधित करने की दिशा में अग्रसर है। पिछले दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक फेलोशिप कार्यक्रम में विशेषज्ञ एकमत नजर आए कि नए कानून के बाद सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। मेरठ जैसे टीयर-2 सिटी में यह काफी कारगर होगा। सड़क दुर्घटनाएं जान लेती हैं और अपंगता देती हैं लेकिन इसका एक पहलू और है...यह विकास में भी बाधक है।


    सुरक्षा को लेकर कई प्रस्ताव
    संसद में जिस संशोधित कानून पर मोहर लगनी है, उसमें सड़क सुरक्षा को लेकर कई नए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। मसलन अब तक नाबालिग द्वारा नियम तोडऩे पर कोई कार्रवाई तय नहीं थी, लेकिन संशोधित कानून में अनुच्छेद 199 के तहत नाबालिग द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर उसके अभिभावक को 25 हजार रुपये तक जुर्माना भरना होगा और तीन माह की जेल काटनी होगी। इतना ही नहीं अपराध के मुताबिक नाबालिग पर जेजे एक्ट में केस चलेगा। नाबालिग जिस वाहन को चला रहा है, उसका पंजीकरण भी रद्द किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट न पहनने आदि अपराधों पर भी कड़े प्रावधान किए गए हैं।

     


    अंबानी की बेटी की शादी में आमिर और अमिताभ ने परोसा खाना,

    मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी में अमिताभ और आमिर भी शामिल हुए. ये शादी अपने आप में काफी यादगार रही.

    ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ और आमिर.
    मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को अपने आलीशान बंगले एंटीलिया से की. इस दौरान फिल्म से लेकर खेल और बिजनेस से लेकर राजनीति जगत तक की हस्त‍ियां शामिल हुईं. अंबानी के मेहमानों में अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी सपरिवार शामिल हुए.
    अंबानी की इस रॉयल वेडिंग में हुए डिनर के वीडियो सामने आए हैं. इसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान अपने हाथों से मेहमानों को भोजन परोसते नजर आ रहे हैं.
    ईशा की शादी में मेहमानों को गुजराती व्यंजन परोसे गए. ये अपने आप में बेहद शाही थाली नजर आ रही है. इसमें ढोकला से लेकर खांडवी और थेपला से लेकर उंधियू तक परोसा गया.

    अमिताभ ही नहीं, इन स्टार्स ने भी ईशा अंबानी की शादी में परोसा खाना











  • अमिताभ ही नहीं, इन स्टार्स ने भी ईशा अंबानी की शादी में परोसा खाना
    1 / 8
    मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को अपने आलीशान बंगले एंटीलिया से बड़े शाही अंदाज में की. इस दौरान फिल्म से लेकर खेल और बिजनेस से लेकर राजनीति जगत तक की हस्त‍ियां शामिल हुईं. ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे, जिन्होंने मेहमानों को खास व्यंजन परोसने में आगे बढ़कर मदद की.
    अंबानी की इस रॉयल वेडिंग के फोटो में दिखाई दे रहा है कि शाही भोज में तमाम सितारे खाना परोस रहे हैं. आमिर और अमिताभ ही नहीं, बल्क‍ि शाहरुख खान भी सर्व करते नजर आ रहे हैं.
  • अमिताभ ही नहीं, इन स्टार्स ने भी ईशा अंबानी की शादी में परोसा खाना
    3 / 8
    अभ‍िषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अंबानी की ओर से मेहमानों की खात‍िरदारी की. ईशा की शादी में मेहमानों को गुजराती व्यंजन परोसे गए

  • कच्चे तेल में जारी नरमी से सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या रहे दाम


      पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों का कम होना है। सोमवार को सभी प्रमुख महानगरों में पेट्रोल 35 से 37 पैसे प्रति लीटर और डीजल 41 से 43 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है।

    सोमवार को ईंधन की कीमतों में हुए संशोधन के बाद राजधानी में पेट्रोल 74.49 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है जबकि बीते दिन इसकी कीमत 74.84 रुपये रही थी। वहीं डीजल की कीमत आज 69.29 रुपये रही है जबकि रविवार को इसकी कीमत 69.70 रुपये थी। ये डेटा इंडियन ऑयल की वेबसाइट के जरिए सामने आया है।

    पाकिस्तानी तोहफे से फंसे सिद्धू, शिकायत दर्ज, हो सकती है कार्रवाई

    नवजोत सिंह सिद्धू अब एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं और इस विवाद कारण पाकिस्तानी पत्रकार से मिला एक तोहफा है.

    नवजोत सिंह सिद्धू

     


    पाकिस्तानी पत्रकार से मिले एक तोहफे के कारण पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं. दो पशुप्रेमियों ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो में शिकायत देकर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कथित तौर पर भूसा भरा काला तीतर रखकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई की मांग की है.
    यह पक्षी सिद्धू को एक पाकिस्तानी पत्रकार ने तब भेंट किया था जब वह करतापुर गलियारे की नींव रखने के समारोह में भाग लेने पाकिस्तान गए थे.
    सिद्धू ने गत 12 दिसम्बर को भूसा भरा यह काला तीतर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भेंट कर दिया था. हालांकि पता चला है कि अमरिंदर सिंह ने वन्यजीव विभाग से यह जानकारी मांगी है कि क्या वह इस पक्षी को रख सकते हैं.
    वन्यजीव कार्यकर्ता नरेश कादियान ने शुक्रवार को कहा, 'सिद्धू द्वारा वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन किये जाने के लिए मैंने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो में शिकायत की है.'


    टीएम फ्रॉडः एक ही टाइम पर 40 ग्राहकों को लगाया चूना

    पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के 40 ग्राहकों के साथ कथित रूप से एटीएम में धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। आरोप है कि मंगलवार को शेख सराय ब्रांच के एक एटीएम के इस्तेमाल करने के कुछ ही मिनटों में उनके अकाउंट से पैसे गायब हो गए। इनमें से छह ग्राहकों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

    कर्नाटक : प्रसाद खाने के बाद 11 लोगों की मौत, 80 अन्य बीमार

    कर्नाटक के चामराजनगर जिले के सुलिवादी गांव में हुआ हादसा, 12 लोगों की हालत गंभीर

     कर्नाटक के चामराजनगर जिले के सुलिवादी गांव में एक मंदिर में प्रसाद खाने से दो बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 80 लोग बीमार हो गए.

    कर्नाटक : प्रसाद खाने के बाद 11 लोगों की मौत, 80 अन्य बीमार


    पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह मरम्मा मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर प्रसाद बांटा गया था. पुलिस ने कहा कि प्रसाद खाने के बाद लोगों को उल्टी होने के साथ पेट में दर्द होने लगा. घटना के बाद आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. इसके बाद पुलिस और जिले के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. इलाज के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया. छह लोगों की बद में मौत हो गई.

    बीजेपी का राहुल पर हमला कहा सुप्रीम कोर्ट के फैसले से झूठ का पर्दाफाश

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के राफेल पर दिये गए फैसले से उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है।

     


    पीएम मोदी का बेरोजगार युवाओं को तोहफा, मिलेगी 8000 रुपये की आर्थिक मदद, 1 करोड़ युवाओं को होगा फायदा



















     

    मोदी सरकार ने कम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए एक योजना की शुरुआत की है. अगर आप 10वीं / 12वीं से कम पढ़ें लिखे हैं तो इस योजना ने अपना भविष्य आर्थिक तौर पर सुरक्षित कर सकते हैं.
    केंद्र सरकार फ्री में ट्रेनिंग की सुविधा दे रही है जो आपको अच्छी खासी नौकरी दिला सकती है या आपमें स्किल डेव्हलप कर आपको रोजगार के योग्य बना सकती है. ट्रेनिंग के बाद आपको 8000 रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाएगी ताकि नौकरी मिलने तक सुविधापूर्वक अपना खर्च चला सकें या रोजगार के अवसर ढूंढ सकें.
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) लांच की थी, जानकारी के आभाव में बहुत सरे लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहें हैं. PMKVY केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप स्कीम में से एक है. यह योजना कौशल विकास एवं उद्यमता मंत्रालय की ओर चलाई जा रही है. PMKVY का लक्ष्य है कि देश के युवाओं को उद्योगों से जुड़ी ट्रेनिंग देना है जिससे उन्हें रोजगार पाने में मदद मिल सके. इसमें ट्रेनिंग की फीस की भुगतान सरकार खुद करती है. .
    मुफ्त ट्रेनिंग देती है सरकार
    सरकार PMKVY के माध्यम से कम पढ़े लिखे या 10वीं, 12वीं ड्राप आउट युवाओं को कौशल प्रशिक्षिण देती है. सरकार ने 2020 तक PMKVY के तहत एक करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है. .
    ऐसे करें अप्लाई
    इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको PMKVY में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pmkvyoff

    अच्छी खबर: तीन करोड़ घरों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने की तैयारी

    Government aims to provide 3 crore free gas connections (HT File Photo)

    ह दिन ज्यादा दूर नहीं है, जब देश के हर घर की रसोई में गैस का चूल्हा होगा। केंद्र सरकार दिसंबर 2019 तक हर घर में गैस पहुंचाने की तैयारी कर रही है। लक्ष्य तय वक्त से पहले हासिल किया जाए, इसके लिए पेट्रोलियम मंत्रालय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की पात्रता का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत बाकी बचे सभी घर को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिया जा सकता है। इस वक्त देश में करीब 25 करोड़ गैस कनेक्शन हैं।
    पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिसंबर 2019 तक सभी घरों में रसोई गैस पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश में 24.7 करोड़ घर (हाउसहोल्ड) थे। अगले साल दिसंबर तक देश में कुल हाउसहोल्ड की संख्या करीब 28 करोड़ होगी। ऐसे में इस अवधि के दौरान लगभग तीन करोड़ गैस कनेक्शन दिए जाने हैं।

    LPG ग्राहकों को मिलेगा  50 लाख रुपये तक का बीमा, जान लें पूरा प्रोसेस

    किसी के घर में भारत गैस का एलपीजी कनेक्शन है तो किसी के यहां इंडियन गैस का कनेक्शन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आपके घर में रसोई गैस का कनेक्शन है तो आपको 50 लाख रुपये का बीमा मिलता है

    Image result for gas beema 

     

     

     

     

     

     

    जानें क्या कर रहे थे PM मोदी, जब तीन राज्यों में हार रही थी बीजेपी

    पीएम मोदी (एपी फोटो)
    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखे जा रहे थे और मंगलवार सुबह जब मतगणना शुरू हुई तब नतीजों को लेकर इस बात का संशय बना हुआ था कि क्या यह भाजपा के लिए झटका होगा या नहीं? क्या पार्टी हिंदी पट्टी में अपनी जीत का सिलसिला कायम रख पाएगी या नहीं और क्या वह कुछ एक्जिट पोल को गलत साबित कर पाएगी या नहीं।
    इन तनाव के बीच प्रधानमंत्री ने चुनाव को लेकर मचे हंगामे पर कोई ध्यान नहीं दिया और वह अपने नियमित कार्य और कार्यक्रमों में लगे रहे। उन्होंने अपना भाषण तैयार किया जो उन्हें बुधवार को स्वास्थ्य सम्मेलन में देना था। वह शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद पहुंचे। प्रधानमंत्री के एक करीबी ने बताया, प्रधानमंत्री के लिए मंगलवार अन्य दिन की तरह व्यस्त कार्यदिवस था। मोदी साढ़े दस बजे संसद पहुंचे और उन्होंने मीडिया से पारंपरिक संवाद में लोगों से जुड़े विषयों पर स्वस्थ बहस एवं परिचर्चा पर जोर दिया।

    हाईकोर्ट ने कहा, भारत को तो बंटवारे के समय ही हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए था 


    मेघालय हाईकोर्ट।

    मेघालय हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि विभाजन के समय भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन हम धर्मनिरपेक्ष बने रहे। हाईकोर्ट ने पीएम, गृहमंत्री और संसद से ऐसा कानून लाने की सिफारिश की है, जिससे पड़ोसी देशों जैसे पाक, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आने वाले हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी आदि काे बिना किसी सवाल या दस्तावेज के भारत की नागरिकता मिल सके। कोर्ट ने फैसले में लिखा- पाक ने खुद को इस्लामिक देश घोषित किया। हमें भी हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहिए था।


    तीनों पड़ोसी देशों में आज भी लोग प्रताड़ित
    दरअसल, अमन राणा नामक एक व्यक्ति ने एक याचिका दायर की थी, जिसमें उसे निवास प्रमाण पत्र देने से मना कर दिया गया था। इसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने फैसला दिया। कोर्ट के फैसले में जस्टिस एसआर सेन ने कहा कि तीनों पड़ोसी देशों में लोग आज भी प्रताड़ित हो रहे हैं और उन्हें सामाजिक सम्मान भी नहीं मिल रहा है। अपने 37 पेज के फैसले में जस्टिस सेन ने कहा कि तीनों पड़ोसी देशों में इन समुदाय के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। इनके पास कहीं और जाने का विकल्प नहीं है। ये जब भी भारत आएं, इन्हें भारत का नागरिक घोषित किया जाए।

    हालांकि, केंद्र सरकार ने नागरिकता (संशोधन) बिल 2016 में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने और भारत में छह साल से ज्यादा समय से रहने वाले हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैन, पारसी और ईसाइयों को भारत की नागरिकता के योग्य माना है। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश में इस विधेयक का जिक्र नहीं है।

     

     

    ऑनलाइन फ्रॉड / सोनाक्षी सिन्हा ने अमेजन से मंगाया 18 हजार का हेडफोन, लोहे का टुकड़ा निकला



    सोनाक्षी ने पार्सल की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं।
    बॉलीवुड अमिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सोनाक्षी ने कुछ दिन पहले अमेजन से 18000 रुपए कीमत के हेडफोन ऑर्डर किए थे, लेकिन जब उनके पास पार्सल आया तो उसमें लोहे का टुकड़ा निकला। उन्होंने इस पार्सल की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं।

     

    लोगों ने चुनावों में कांग्रेस को ज्यादा सर्च किया, 2 राज्यों में मोदी से ज्यादा राहुल सर्च हुए



    google trends result of madhya pradesh chhattisgarh and rajasthan election

    • वोटिंग से लेकर नतीजों तक मप्र में सिंधिया के मुकाबले शिवराज ज्यादा सर्च हुए
    • छत्तीसगढ़ के नेताओं में रमन सिंह और पार्टियों में कांग्रेस को ज्यादा सर्च किया गया
    • राजस्थान में सचिन पायलट सबसे ज्यादा सर्च हुए

     

    फैसला / टाटा मोटर्स की गाड़ियां 1 जनवरी से 40 हजार रुपए तक महंगी होंगी



    Tata Motors may hike prices of its vehicles across models up to 40000 from 1st Jan 2019

    • कंपनी ने कहा- लागत बढ़ने, ईंधन महंगा होने की वजह से यह फैसला लिया
    • टाटा मोटर्स अगले महीने प्रीमियम एसयूवी हैरियर भी लॉन्च करेगी  


    नई दिल्ली. टाटा मोटर्स एक जनवरी से यात्री वाहनों की कीमतों में 40,000 रुपए तक बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उसका कहना है कि ईंधन महंगा होने और लागत बढ़ने की वजह से रेट बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। कीमतों में बढ़ोतरी गाड़ियों के मॉडल और शहरों के आधार पर अलग-अलग होगी।

    टाटा की कारों की कीमत 2.36 लाख से 17.97 लाख रुपए तक

    1. टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों में नैनो कार से लेकर प्रीमियम एसयूवी हेक्सा तक शामिल हैं। इनकी एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 2.36 लाख रुपए से 17.97 लाख रुपए तक है।
    2. टाटा मोटर्स के प्रेसिडेंट (पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट), मयंक पारीक का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद भी कंपनी को आने वाले साल में ग्रोथ बरकरार रहने की उम्मीद है। कंपनी जनवरी में नई प्रीमियम एसयूवी हैरियर भी लॉन्च करेगी।
    3. टाटा मोटर्स से पहले मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर, बीएमडब्ल्यू और इसुजु कंपनियां भी जनवरी से गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। इन कंपनियों का कहना है कि प्रोडक्शन कॉस्ट और करंसी एक्सचेंज रेट बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाने का दबाव है।

    कश्मीर / सोपोर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी 


    -फाइलरीनगर. कश्मीर के सोपोर जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे। इनकी पहचान ओविस बट्ट और ताहिर अहमद के रूप में हुई।


    सुरक्षाबलों को सोपोर के ब्राथ कलन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस के जवानों ने बुधवार शाम से इलाके की घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दीं। जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी ढेर हो गए। आतंकियों के समर्थन में प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद किया गया है। पुलिस ने आतंकियों के शव को बरामद किया। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त किया गया।

     

    दो महिलाओं सहित दस और लोग आईएसआईएस में शामिल, केरल पुलिस को संदेह

    isis
    isis
    केरल से एक बार फिर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां दस लोगों ने आतंकवादी इस्लामिक संगठन आईएसआईएस ज्वाइन कर लिया है। बता दें पिछले साल भी उत्तरी केरल के करीब 21 लोग आईएसआईएस में शामिल होकर आतंकी बन गए थे। शुक्रवार को केरल पुलिस ने बताया कि उन्हें संदेह है कि दो महिलाएं और चार बच्चों सहति दस लोग आईएसआईएस में शामिल हो गए हैं। 
    विज्ञापन
    पुलिस का कहना है कि यह लोग संयुक्त अरब अमीरात से अफगानिस्तान के आईएसआईएस आयोजित इलाकों में पहुंच गए हैं। जिनकी पहचान के साजिद उसकी पत्नी शहीना और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है। वहीं के अनवर उसकी पत्नी अफसेला और दो बच्चे भी इनके साथ में हैं। पुलिस का कहना है कि यह दो परिवार और उनके मित्र भी गायब थे। यह सभी उत्तर केरल के कन्नूर जिले के रहने वाले हैं।

    कन्नूर के पुलिस अधिक्षक पीपी सदानंदन ऐसे ही पिछले कुछ मामलों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों के बारे में उनके रिश्तेदारों ने उन्हें सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह जानकारी है कि राज्य के कम से कम 100 लोग विभिन्न देशों के माध्यम से गलत रास्ते पर निकल पड़े हैं। 

     

    कोई भी भारत को इस्‍लामिक देश बनाने की कोशिश न करे, वरना कयामत आ जाएगी- मेघालय HC जस्टिस एसआर सेन

    कोई भी भारत को इस्‍लामिक देश बनाने की कोशिश न करे, वरना कयामत आ जाएगी- मेघालय HC जस्टिस एसआर सेन

     

    अपने फैसले में जस्टिस सेन ने कहा कि पाकिस्तान ने खुद को एक इस्लामी देश घोषित कर दिया और धर्म के आधार पर भारत का विभाजन हुआ और जिस तरह पाकिस्‍तान ने खुद को इस्‍लामिक देश घोषित किया, उसी तरह भारत को भी खुद को हिंदू राष्‍ट्र घोषित करना चाहिए था.

    बिजनेसमैन से संजय गांधी के ऐसे खास दोस्त बने कमलनाथ, पढ़ें सियासी सफर

    मध्य प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा, इसपर फैसला हो चुका है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिग्गज नेता कमलनाथ के नाम पर मुहर लगा दी है. बता दें कि मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा थी. 

    कमलनाथ( फोटो-PTI)  
    मध्य प्रदेश में 15 साल का वनवास खत्म कर कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है. पार्टी ने दिग्गज नेता कमलनाथ को राज्य की कमान सौंपी है और वे अगले मुख्यमंत्री होंगे. बता दें कि 11 दिसंबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से कांग्रेस में सीएम पद को लेकर माथापच्ची चल रही थी. मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा थी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से कमलनाथ के नाम पर मुहर लग चुकी है और सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है.
    कमलनाथ की गिनती देश के दिग्गज राजनेताओं में होती है. मध्य प्रदेश ने देश को जितने भी नामी राजनेता दिए हैं उनमें से एक कमलनाथ भी हैं.  18 नवंबर 1946 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे कमलनाथ की स्कूली पढ़ाई मशहूर दून स्कूल से हुई. दून स्कूल में उनकी जान पहचान कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे संजय गांधी से हुई. दून स्कूल से पढ़ाई करने के बाद कमलनाथ ने कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से बी.कॉम में स्नातक किया. 27 जनवरी 1973 को कमलनाथ अलका नाथ के साथ शादी के बंधन में बंधे. कमलनाथ के दो बेटे हैं. उनका बड़ा बेटा नकुलनाथ राजनीति में सक्रिय है.

    न जी भरके देखा, न कुछ बात की..


















  • न जी भरके देखा, न कुछ बात की...PHOTOS
    1 / 8
    तीन राज्यों में बीजेपी को मिली शिकस्त के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आमना-सामना हुआ. लेकिन दोनों के बीच न तो कोई अभिवादन हुआ और न किसी तरह की बातचीत. दोनों नेता एक-दूसरे से नजर बचाकर निकल गए.
  • न जी भरके देखा, न कुछ बात की...PHOTOS
    2 / 8
    संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की बरसी पर गुरुवार को परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया था. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष अपने घर से शहीदों को श्रद्धांजलि देने संसद पहुंचे थे. उधर प्रधानमंत्री मोदी भी कैबिनेट मंत्रियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए.
  • न जी भरके देखा, न कुछ बात की...PHOTOS
    3 / 8
    यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पीएम मोदी भी एक-दूसरे से नजर बचाकर निकल गए. यहां राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू से लेकर सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत दोनों सदनों के सांसद मौजूद रहे.
  • न जी भरके देखा, न कुछ बात की...PHOTOS
    4 / 8
    पीएम मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अभिवादन करते देखा गया, लेकिन उन्होंने राहुल गांधी से कोई बातचीत नहीं की. केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और रामदास अठावले ने भी राहुल गांधी से हथ मिलाकर उनका अभिवादन किया.
  • न जी भरके देखा, न कुछ बात की...PHOTOS
    5 / 8
    बीते दिनों राहुल गांधी ने संसद के भीतर पीएम मोदी को उनकी सीट पर जाकर गले लगा लिया था. ऐसा नजारा संसद भवन में कम ही देखने को मिलता है. इस फोटो ने काफी सुर्खियां बंटोरी थीं और कांग्रेस के विरोधियों ने इसका मजाक भी बनाया था.
  • न जी भरके देखा, न कुछ बात की...PHOTOS
    6 / 8
    यह पहला मौका नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच ऐसी तल्खी देखने को मिली है. इससे पहले भी दोनों नेता एक-दूसरे को नजरअंदाज करते देखे गए हैं. चुनावी रैलियों में राहुल गांधी और पीएम मोदी एक-दूसरे पर तीखी हमले करते रहते हैं, शायद उसका असर इन मौकों पर भी दिखता है.
  • न जी भरके देखा, न कुछ बात की...PHOTOS
    7 / 8
    तीन बड़े हिन्दी प्रदेशों में मिली हार से बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बज गई है. बीजेपी को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता से हाथ धोना पड़ा और 2019 के चुनाव से पहले इन नतीजों को कांग्रेस का पुनर्जन्म माना जा रहा है.
  • न जी भरके देखा, न कुछ बात की...PHOTOS
    8 / 8
    पीएम मोदी चुनावी रैलियों में राहुल गांधी को नामदार कहकर कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी बताते आए हैं. वहीं राहुल गांधी सीधे-सीधे पीएम मोदी को राफेल डील के संदर्भ में भ्रष्ट बता चुके हैं. ऐसी तस्वीरें इसी तरह की कड़वाहट को भी बयान करती हैं.

  •  

    No comments:

    Post a Comment